फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत दवा व्यवसायी का सुराग नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। रमवापुर नायक गांव के रहने वाले अपहृत दवा व्यवसायी लालमणि विश्वकर्मा का 24 घंटे बाद भी पुलिस सुराग नहीं लगा सकी। हालांकि पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

इटियाथोक थाना क्षेत्र के रमवापुर नायक गांव के रहने वाले लालमणि विश्वकर्मा धानेपुर में जोगीजोत ईंट भट्ठा के पास मेडिकल स्टोर संचालित करते हैं। 16 मई की रात मेडिकल स्टोर से घर लौटते समय उनका अपहरण हो गया था। अगले दिन सुबह गांव के बाहर उनकी बाइक लावारिस मिली थी। लालमणि ने उसी रात पत्नी के मोबाइल फोन पर कॉल करके बताया था कि कुछ लोगों ने उनका अपहरण करके जमकर पीटा है। उसने फिरौती में चार लाख रुपये देने पर छोड़े जाने की जानकारी दी थी। इसके बाद से लालमणि का मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने लालमणि के पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की थी। मगर 24 घंटे बाद भी पुलिस लालमणि का सुराग तक नहीं लगा सकी। पुलिस ने मामले में चार संदिग्ध लोगों को उठाया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
वहीं, मंगलवार को चार लाख रुपये फिरौती की मांग की जानकारी देने वाली लालमणि की पत्नी ने बुधवार को बयान से पलट गई। उसका कहना है कि लालमणि ने फोन करके अपने अपहरण की जानकारी तो दी थी मगर फिरौती को लेकर कुछ नहीं बताया था। ऐसे में लालमणि के अपहरण का रहस्य गहरा गया है। हालांकि एसओजी व पुलिस की टीमें मामले में सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही हैं। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम ने बताया कि जल्द ही अपहरण का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें