फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगदारी मांगने वाले युवक पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
तरबगंज (गोंडा)। दिल्ली जाने वाली बसों के चालकों से रंगदारी वसूलने वाले एक युवक के विरुद्ध बस मालिक ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

वजीरगंज और तरबगंज थाने की सीमा पर स्थित दुर्जनपुर घाट पुल के पास अवैध स्टैंड बनाकर दिल्ली जाने वाली बसों से कई वर्षों से अवैध वसूली हो रही थी। दर्ज कराई गई प्राथमिकी में उदवत नगर निवासी सुरेंद्र सिंह ने कहा कि उनकी दो बसें दिल्ली के लिए चलती हैं। चार जून को वजीरगंज थाना क्षेत्र के दुर्जनपुर घाट निवासी पद्माकर सिंह उर्फ बिक्कू ने अवैध रंगदारी मांगते हुए बसों को रुकवा लिया।
पैसा न देने पर ड्राइवर और कंडक्टर से गाली-गलौज कर मारा पीटा। शनिवार को उच्चाधिकारियों की दखल के बाद तरबगंज थाने की पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की तहरीर पर पद्माकर उर्फ बिक्कू सिंह के विरुद्ध रंगदारी मांगने, मारपीट करने और धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत किया। थानाध्यक्ष मनोज पाठक ने बताया कि आरोपी पद्माकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें