फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने कार से पार कर दिए साढ़े तीन लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बैंक से रुपये निकालकर कार से जा रहे एक युवक की कार महिला अस्पताल के पास पंक्चर हो गई। इसी बीच बाइक से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें टायर पंक्चर होने की जानकारी दी। कार चालक नीचे उतरकर टायर देखने लगा। इसी बीच दोनों कार से साढ़े तीन लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। मामले में कोतवाली नगर में उचक्कों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के वीरपुर विसेन गांव के रहने वाले कुलदीप सिंह ने कोतवाली नगर में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि वह मंगलवार को कार से महिला अस्पताल के समीप एक बैंक से रुपये निकालने आए थे। बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकालने के बाद उसे एक बैग में डालकर कार में रखकर घर जा रहे थे। तभी महिला अस्पताल के समीप बाइक से गुजर रहे दो युवकों ने उन्हें बताया कि उनकी कार का टायर पंक्चर हो गया है। इसकी जानकारी होते ही वह कार से उतरे और टायर देखने लगे। इसी बीच दोनों युवक कार से साढ़े तीन लाख रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर पंकज सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज ककर ली गई है। मामले की तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें