फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (गोंडा)। थाना क्षेत्र के बहादुरा के अहिरनपुरवा निवासी एक युवक का शव बुधवार की सुबह कोल्हमपुर इमाम गांव के बाहर बाग में मिला। बहादुरा अहिरनपुरवा निवासी शिव बहादुर यादव (30) के पिता समयदीन ने पुलिस को सूचना दी कि मंगलवार की रात आठ बजे लड़का खेत के लिए निकला था। पूरी रात वह घर नहीं आया। बुधवार सुबह चार बजे ग्रामीणों ने उसे घटना के बारे में बताया। तब वह मौके पर पहुंचा। बेटे का शव कोल्हमपुर इमाम गांव के बाहर बाग में मिला।
विज्ञापन

पेड़ की डाल में आधा गमछा लटका हुआ था और आधा गले में था। शव जमीन पर पड़ा था। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। शिव बहादुर के नाक से खून तथा गले पर कसने के निशान थे। थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि कार्रवाई की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें