फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व मंत्री पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। विधानसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। एसडीएम सदर के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर ने पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सपा नेता सूरज सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराई है। एसडीएम विनोद कुमार सिंह का कहना है कि बिना मुद्रक के नाम पता दर्ज किए प्रचार सामग्री वितरित की जा रही है। इसलिए एफआईआर दर्ज कराई गई है।सपा की ओर से प्रत्याशी तय नहीं किया गया है। पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के भतीजे सूरज सिंह विस चुनाव 2017 में सदर विधानसभा से चुनाव लड़े थे। इस बार भी चुनाव में सपा से दावेदारी कर रहे हैं। बीते दिनों सपा मुखिया अखिलेश यादव उनके एक कार्यक्रम में शामिल हुए और इसके बाद वह सक्रिय हो गए।
विज्ञापन

इसी बीच उनकी ओर से एक पंफ्लेट वितरित कराया गया। जिसमें उन्होंने सपा के घोषणा पत्र के अंश को शामिल किया। अपना नाम दर्ज किया, लेकिन प्रिटिंग प्रेस का नाम दर्ज नहीं था। एसडीएम ने इस मामले में कार्रवाई की और एफआईआर के आदेश दिए। कोतवाली नगर में सपा नेता सूरज सिंह के विरूद्ध एफआईआर दर्ज हो गई है। साथ ही एसडीएम ने सभी दावेदारों को चेतावनी दी है कि आदर्श आचार संहिता का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें