गोंडा। रौब गालिब करने के लिए दो दिन पहले सोशल मीडिया पर तमंचे का प्रदर्शन करने के आरोपी दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वायरल फोटो में दोनों युवक किसी स्कूल के कक्षा में तमंचे का प्रदर्शन करते दिखाई पड़ रहे हैं।
कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर पिछले दो दिनों से दो युवकों की हाथ में तमंचा लिए प्रदर्शन करते फोटो वायरल हो रहा था। फोटो में दोनों युवक एक स्कूल के कक्षा में हाथ में तमंचा लिए दिखाई पड़ रहे हैं। जिसकी पड़ताल के बाद युवकों की पहचान की गई। दोनों में एक का नाम सुबोध शुक्ला निवासी पोर्टरगंज पथवलिया व दूसरे का नाम शुभम शुक्ला निवासी निहालपुर थाना तरबगंज है।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, दोनों युवकों को शुक्रवार को उपनिरीक्षक आरकेमणि त्रिपाठी ने गिरफ्तार किया है। उनके पास से 12 बोर को दो तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। (संवाद)