फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की हत्या का आरोपी बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मनकापुर (गोंडा)। अहिरनडीह में संपत्ति बंटवारे को लेकर पिता की हत्या करने के आरोपी बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

बता दें कि थाना धानेपुर क्षेत्र के पूरे पंडित वृंदावन गांव के मजरे अहिरनडीह के रहने वाले हीरालाल के तीन बेटे हैं। बेेटों के बीच संपत्ति बंटवारे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर एक नवंबर की रात ने अपने परिवार के साथ मिलकर हीरालाल की हत्या कर दी थी।
मामले में हीरालाल के छोटे बेटे पवन कुमार यादव ने थाना धानेपुर में रामसुरेश पुत्र हीरालाल यादव, प्रदीप कुमार यादव पुत्र हीरालाल यादव, हरिशंकर यादव पुत्र प्रदीप कुमार यादव, विट्टा देवी पत्नी रामसुरेश व नन्द किशोर यादव पुत्र रामसुरेश यादव के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ संजय तलवार ने बताया कि आरोपी राम सुरेश यादव शुक्रवार की सुबह थानाध्यक्ष धानेपुर शेषमणि पांडेय,वरिष्ठ उपनिरीक्षक सभाजीत सिंह,आरक्षी नवप्रभात राज,शैलेन्द्र कुमार ने बाबागंज बस स्टॉप के पास से गिरफ्तार किया है। बताया कि हत्या में प्रयुक्त सब्बल भी बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन

हत्या का आरोपी गिरफ्तार
मनकापुर गोंडा। पुलिस ने हत्या के एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है। सीओ संजय तलवार ने बताया कि थाना खोड़ारे क्षेत्र के ग्राम कूकनगर ग्रंट के मजरे रामदत्तडीह गांव निवासी विनोद कुमार पुत्र मुन्नीलाल ने 24 अक्तूबर को थाना खोड़ारे में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा कि उसका बेटा संदीप उर्फ सचिन(18) घर से दो दिन पहले रात में कहीं चला गया। उसकी काफी तलाश की गई, लेकिन कहीं नहीं मिला। पुलिस युवक की तलाश में जुटी थी। इसी बीच 31 अक्तूबर को गांव के ही गन्ने के एक खेत में संदीप उर्फ सचिन का शव पड़ा मिला था।
विज्ञापन

सीओ ने बताया कि सर्विलांस टीम व स्वाट टीम की मदद से प्रकाश में आए अभियुक्त रामसहाय वर्मा पुत्र स्वर्गीय रामतेज वर्मा निवासी कूकनगर ग्रंट रामदत्तडीह को प्रभारी निरीक्षक महेंद्र कुमार सिंह, उपनिरीक्षक विश्वास कुमार चतुर्वेदी, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र शाही, शत्रुघ्न मौर्या,अनिल कुमार, दिव्या अवस्थी ने शुक्रवार को पटेलनगर चौराहे से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें