फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री सुविधाओं का लिया जायजा

विज्ञापन
06द्दस्रड्डश्च14-गोंडा के कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करते पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
नवाबगंज (गोंडा)। पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक विनय कुमार त्रिपाठी ने शनिवार की दोपहर कटरा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्री सुविधाओं का जायजा लिया तथा खामियों को दुरस्त करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद स्टेशन पर पहुंचे महाप्रबंधक ने स्टेशन की सफाई तथा रख-रखाव के बारे में निर्देश दिया। शिवदयालगंज गोरखपुर हाईवे पर स्थित कटरा रेलवे क्रासिंग का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महाप्रबंधक के साथ निरीक्षण में मौजूद सीनियर डीसीएम गोरखपुर अंबर प्रताप सिंह ने बताया कि रेलवे क्रासिंग पर सुरक्षा की दृष्टि से गेट से कोयला लादने के लिए जाने वाले रास्ते पर गेट लगाने का निर्देश दिया गया है कि रेलवे क्रासिंग बंद होने के साथ उस रास्ते पर आवाजाही बंद हो सके।
बताया कि पैसेंजर ट्रेनों के संचालन के लिए डिमांड भेजा गया है। मंजूरी मिलते संचालन शुरू हो जाएगी। महाप्रबंधक पहले अयोध्या के रामघाट स्टेशन का निरीक्षण करने के बाद कटरा रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। करीब एक घंटा तक स्टेशन पर निरीक्षण के बाद रेलवे के गेस्ट हाउस में रुककर कुछ समय आराम किया। इस दौरान निरीक्षण में सेक्शन इंजीनियर वर्क हीरामन प्रसाद, मंडल रेल प्रबंधक इंजीनियरिंग विनीत कुमार, सहायक सुरक्षा आयुक्त रेलवे सुरक्षा बल गोंडा अजय कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक रेसुब मनकापुर अमरनाथ सहित स्टेशन का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें