फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों से परेशान बेटी ने दर्ज कराई रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। नगर पंचायत, परसपुर के एक इंटर कालेज की 9 वीं क्लास की एक 15 वर्षीय छात्रा ने शोहदों से परेशान होकर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। आरोप है कि विद्यालय जाते समय शोहदे अश्लील शब्दों का प्रयोग करते हैं। शोहदे से पीड़ित परिजनों ने थाने तहरीर दी है। इसी आधार पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ छेड़खानी, धमकी व पॉक्सो एक्ट समेत कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

छात्रा ने बताया कि विद्यालय आते-जाते समय आरोपी 10 दिनों से परेशान कर रहे हैं। अश्लील शब्दों का प्रयोग कर आरोपी कहते हैं कि धमकी देते हैं, कहते हैं कि यदि थाने में तहरीर दी तो ठीक नहीं होगा। उसे जानमाल का खतरा पैदा हो गया है। आरोपी धमकी देकर कहते हैं कि वीडियो बना कर वायरल कर उसे बदनाम करने की धमकी दे रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र परसपुर के तीन युवकों के खिलाफ छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें