फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार को टक्कर मार मेडिकल स्टोर में घुसी कार,दो घायल

विज्ञापन
26द्दस्रड्डश्च12-गोंडा के आजाद नगर में मेडिकल स्टोर में घुसी अनियंत्रित कार। (संवाद) - फोटो : GONDA
विज्ञापन
बेलसर( गोंडा)। आजाद नगर कस्बे में रविवार दोपहर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। जिससे बाइक सवार दोनो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी लाया गया। जहां से एक को नाजुुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

थाना तरबगंज क्षेत्र के आजाद नगर कस्बे में रविवार की दोपहर तकरीबन दो बजे बेलसर से मुख्यालय की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर बेलसर से गोंडा की तरफ जा रहे बाइक सवार को टक्कर मारते हुए एक मेडिकल स्टोर में जा घुसी। मेडिकल स्टोर के संचालक सुरेश कुमार ने बताया कि अनियंत्रित कार बाइक से मुख्यालय की तरफ जा रहे दो लोगों को टक्कर मारते हुई उनके मेडिकल स्टोर में घुस गई। जिससे दीवार में दरार आ गई।
बाइक सवार धानेपुर निवासी लवकुश व यमुना गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी बेलसर लाया गया। जहां से लवकुश को नाजुक हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुरेश कुमार के मुताबिक कार की टक्कर से उनके दुकान के सामने खड़ी बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और मेडिकल स्टोर का काउंटर व रैक आदि टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें