फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि पर कब्जे को लेकर चटकीं लाठियां, चार महिलाओं सहित 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
परसपुर(गोंडा)। भूमि पर कब्जे को लेकर रुदौली गांव में दो पक्षों में हुए संघर्ष में दोनों पक्षों की तरफ से जमकर लाठियां चलीं। दोनों पक्षों की तरफ की चार महिलाओं सहित 11 लोग घायल हो गए। दोनों तरफ से 8 लोगों के खिलाफ मारपीट की क्रॉस रिपोर्ट थाना परसपुर में दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना परसपुर क्षेत्र के ग्राम रुदौली निवासी फूलचंद लोध ने थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि भूमि पर कब्जे के विवाद को लेकर गुरुवार की सुबह उसके गांव के रहने वाले राधे लोध, पहलाद लोध, रज्जन लाल लोध व वीरेंद्र कुमार दूबे अभद्रता करते हुए लाठी-डंडे से मारने लगे। शोर करने पर उसकी मां शकुंतला, भाई श्रीचंद लोध भाई की पत्नी निर्मला देवी व पुत्री नीलू बचाने आईं तो उन लोगों की भी पिटाई कर दी गई। सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। फूलचंद लोध की तहरीर पर राधे लोध, पहलाद लोध, रज्जन लाल लोध व वीरेंद्र कुमार दूबे के खिलाफ रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है।
इसी मामले में दूसरे पक्ष के सुंदर लोध ने भी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में आरोप लगाया कि श्रीचंद लोध, फूलचंद लोध, ज्ञानचंद लोध व साहब लाल लोध उससे अभद्रता कर लाठी से पिटाई करने लगे। शोर करने पर उसका बेटा गांधी, भतीजा पहलाद, भाई राधे लोध, भतीजा सरवन लोध, भाई की पत्नी सुनीता बचाने आई तो सभी ने उन सब को भी मारापीटा। सुंदर लोध ने श्रीचंद लोध, फूलचंद लोध, ज्ञानचंद लोध व साहब लाल लोध के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रभारी निरीक्षक राजनाथ सिंह ने बताया कि दोनों तरफ से आठ लोगों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें