फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, केस

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज(गोंडा)। थाना क्षेत्र के अशोकपुर गामह के मजरे भसमपुर में शुक्रवार की देरशाम को दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों की और से थाना वजीरगंज में मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

थाना वजीरगंज क्षेत्र के अशोकपुर गांव के भसमपुर की रहने वाली जैतूना ने बताया कि शुक्रवार देर शाम बच्चों के विवाद को लेकर उसके पड़ोसी ताज मोहम्मद, नफीस, मुफीद व ननका ने उसे व उसकी देवरानी रुबीना को लाठी-डंडे से मारापीटा। दोनों को चोटें आई हैं। दूसरे पक्ष की हसीना ने बच्चों के विवाद को लेकर गांव के फिरोज, हसनू, घिराऊ व असलम की पत्नी पर उसे व उसकी पुत्री रेशमा से अभद्रता करते हुए मारने-पीटने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें