फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्चस्व को लेकर ढाबे पर हवाई फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। शहर से सटे बहराइच रोड पर पेट्रोलियम डिपो के पास एक ढाबे पर गुरुवार की आधी रात लग्जरी गाड़ियों से आए अमीरजादों ने वर्चस्व को लेकर पिस्टल का प्रदर्शन किया। इसके बाद हवाई फायरिंग की। गुरुवार की देररात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से बहराइच रोड गूंज उठा। लोग घरों से बाहर निकलकर यह जानने की कोशिश में लगे रहे कि कहीं कोई बड़ी वारदात तो नहीं हुई। पुलिस ने ढाबे पर फायरिंग करने वाले चार लोगों को उठा लिया। उनसे पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बहराइच रोड स्थित पन्ना ढाबा तो पिछले कई सालों से मारपीट, बवाल व फायरिंग को लेकर सुर्खियों में रहा है। पन्ना ढाबा से सौ मीटर की दूरी पर पेट्रोलियम डिपो के सामने स्थित एक ढाबा पहली बार चर्चा में आया है। हुआ यूं कि गुरुवार की आधी रात दो लग्जरी गाड़ियों से आए तकरीबन एक दर्जन से अधिक अमीरजादों ने वर्चस्व को लेकर ढाबे पर पिस्टल का प्रदर्शन किया।
इसी दौरान वर्चस्व को लेकर आपस में कहासुनी हो गई। अमीरजादों ने आधी रात पिस्टल से हवाई फायरिंग शुरू कर दी। देखते ही देखते बहराइच रोड गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। हर कोई यह जानने की कोशिश में लगा रहा कि कहीं कोई बड़ी वारदात तो नहीं हुई है। फायरिंग की सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले अमीरजादे फरार हो गए। पुलिस ने पड़ताल के बाद रात में फायरिंग करने के आरोपी पांच लोगों को उठा लिया। पकड़े गए लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक राव ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिलने पर कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें