फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तानाशाही कर रही भाजपा सरकार- वीरेंद्र पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कांग्रेस सभागार में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ मीडिया समूह पर आयकर विभाग की कार्यवाही निंदनीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक संस्था का दमन और अभिव्यक्ति की आजादी भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा दमनकारी कार्य असंवैधानिक है। कांग्रेस पार्टी इसकी निंदा करती है, और भाजपा को आगाह करती है कि लोकतंत्र में जनता सब कुछ देख रही है। समय आने पर भाजपा को करारा जवाब देगी। जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं पीसीसी सदस्य शिव कुमार दुबे ने कहा कि जब भाजपा सरकार की नाकामियों को मीडिया उजागर करती है तो भाजपा सरकार बदले की भावना से उनके ऊपर प्रहार करती है, जोकि लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
यदि समय रहते आम जनमानस भाजपा के तानाशाही रवैए पर विराम लगाने का प्रयास नहीं करेगी तो आने वाला समय देश व समाज के लिए भाजपा घातक बना देगी। दुबे ने कहा कि भाजपा भाजपा सरकार राहुल गांधी के फोन की जासूसी करने में जनता के धन की बर्बादी जहां कर रही है। कांग्रेस पार्टी के खिलाफ सड़क से संसद तक लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है किंतु भाजपा की तानाशाही को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें