फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताबड़तोड़ छापेमारी से मचा हड़कंप

Tue, 26 Apr 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
पूछताछ करते मजिस्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मजिस्ट्रेटों की चार अलग-अलग टीमों की छापेमारी से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग में पूरे दिन हड़कंप मचा रहा। जबकि उद्यान और अल्पसंख्यक विभाग भी इससे अछूते नहीं रहे। जिला, महिला अस्पताल से लेकर सीएचसी और विकास भवन के कई अन्य विभागों में मजिस्ट्रेटों की चार अलग-अलग टीमों ने छापेमारी की, जहां तमाम कर्मचारी गैरहाजिर मिले और विभागों की सेवाएं बेपटरी।
विज्ञापन


इस पर कई कर्मचारियों का वेतन रोकते हुए सभी से जवाब मांगा गया है। वहीं, जिला अस्पताल के बर्नवार्ड में तैनात सफाईकर्मी की संविदा तत्काल प्रभाव से खत्म किए जाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उधर, जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने सख्त लहजे में जिलेभर के अधिकारियों, कर्मचारियों को चेतावनी दी है कि अब सरकारी विभागों में रोज छापेमारी होगी और जो भी कर्मचारी, अधिकारी ड्यूटी से गैरहाजिर रहेगा, उसे सीधे निलंबित किया जाएगा। 

एक ही समय पर जहां सीडीओ जयंतकुमार दीक्षित व एसडीएम सदर अविनाश कुमार ने जिला अस्पताल में छापेमारी की तो वहीं सिटी मजिस्ट्रेट अरुण कुमार शुक्ला व डीडीओ यशवंत सिंह ने महिला अस्पताल में। जिला अस्पताल में दोनों मजिस्ट्रेटों को कदम-कदम पर आउटसोर्सिंग स्टाफ की मनमानी देखने को मिली। जबकि सफाई व्यवस्था को मेंटेंन रखने में स्टाफ नर्स और मैटर्न की नाकामी भी नजर आई।
विज्ञापन


अस्पताल में रोगी काउंटर पर तैनात ऑपरेटर संजय यादव व मैनेजर अनिल कुमार वर्मा भी ड्यूटी से नदारद मिले। अस्पताल के बर्नवार्ड में बना वाश रूम गंदगी से पटा मिला। जिस पर वहां के सफाईकर्मी की संविदा समाप्त करने व गंदगी पर नियंत्रण न रखने के लिए सीएमएस, स्टाफ नर्स व मैटर्न से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

ड्रग वेयर हाउस में दवाओं के रखरखाव की स्थिति खराब मिली। महिला अस्पताल की उपस्थिति पंजिका से चार कर्मचारी गैरहाजिर पाए गए। अस्पताल में मौजूद दो आक्सोमीटरों में से एक ही मौजूद होने और उसके भी खराब होने पर सीएमएस से इसके बाबत जवाब मांगा गया है। 

अल्पसंख्यक व उद्यान विभाग में की गई छापेमारी में एडीएम त्रिलोकी सिंह, अपर उपजिलाधिकारी राम विलास राम व प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट ओपी वर्मा को मदरसा विभाग में तैनात कर्मचारी मदरसों का कोई ब्यौरा नहीं दे सके। मदरसे की फाइलें भी अपूर्ण पाई गईं। जिस पर डीएम ने जिले में संचालित 338 मदरसों का टीम बनाकर सत्यापन कराने का निर्देश दिया है। सत्यापन में फर्जी पाए जाने वाले मदरसों के संचालकों के खिलाफ तत्काल एफआईआर कराने के भी निर्देश दिए। 

एसडीएम करनैलगंज अनिल कुमार मिश्र ने सीएचसी परसपुर, एसडीएम मनकापुर वीके सिंह ने सीएचसी मनकापुर व एसडीएम तरबगंज जगदीश सिंह ने सीएचसी तरबगंज में छापेमारी कर हकीकत परखी। इस छापेमारी में एसडीएम को सीएचसी में कई अव्यवस्थाएं नजर आईं, जिसके लिए कई कर्मचारियों से जवाब तलब किया गया है।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें