गोंडा। जिला बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव के लिए मतदान शुक्रवार को एसोसिएशन सभागार में आयोजित किया जाएगा। वार्षिक चुनाव में विभिन्न पदों के लिए 1600 अधिवक्ता मतदान करेंगे।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष दीनानाथ त्रिपाठी ने बताया कि चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाए जाने के लिए जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व नगर मजिस्ट्रेट को पत्र लिखकर आवश्यक पुलिस बल मुहैय्या कराने की मांग की गई। मतदान करने वाले अधिवक्ताओं को अपने साथ सीओपी कार्ड या एआईबीई परीक्षा उत्तीण प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य होगा। मतदान केंद्र पर मोबाइल का प्रयोग वर्जित होगा तथा कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। (संवाद)