फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के 16 नए संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले कम नहीं हो रहे हैं। हर रोज नए संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। हालांकि संक्रमितों की सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 16 नए मामलों की पुष्टि हुुई। इनमें स्वास्थ्य कर्मी व आम लोग शामिल हैं। वहीं दस संक्रमितों का होम आइसोलेशन ओवर हो गया जिससे उन्हें स्वस्थ मान लिया गया।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण के नए केस लगातार मिल रहे हैं। तीसरी लहर में अभी तक 2082 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें से 1951 लोग संक्रमण को मात देकर स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को आई कोरोना जांच रिर्पोट के मुताबिक 16 नए कोरोना संक्रमित पाए जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए।
वहीं दस लोगों के होम आइसोलेशन की अवधि पूरी हो गई जिन्हें स्वस्थ मान लिया गया। इसके साथ ही जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 131 बची है। सीएमओ डॉ. राधेश्याम केसरी ने कहा कि जिले के लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन करें। घर से बाहर निकलें तो मास्क अवश्य लगाएं। बार-बार हाथ धोएं। जरा भी लक्षण दिखने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचकर जांच कराएं।
विज्ञापन

मास्क से परहेज करने लगे लोग
कोरोना संक्रमण की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ी कि लोगों की लापरवाही तेज हो गई। आम लोगों को तो इस बार कोरोना का तनिक भी भय नहीं दिखाई पड़ रहा है। बाजारों में भीड़ उमड़ रही है। कचहरी में वकील से लेकर वादकारी तक बिना मास्क के घूम रहे हैं। वहीं समूह में चुनावी प्रचार कर रहे लोग न तो सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हैं और न ही मास्क लगाना पसंद कर रहे हैं। इससे आशंका जताई जा रही है कि चुनाव बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें