फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ने लगा कोरोना चार संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना संक्रमण के नए मामले अब फिर से बढ़ने लगे हैं। बुधवार को जांच में चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए, इसके साथ ही सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य महकमा ने संभावित चौथी लहर से निपटने की तैयारी पूरी कर ली है। जिला अस्पताल स्थित कोविड अस्पताल में 200 बेड रिजर्व होने के साथ लेवल वन के अस्पतालों में 30-30 बेडों का इंतजाम किया गया है। इसके साथ ही कोविड हॉस्पिटल में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की संभावना को देखते हुए एक बार फिर से स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड पर आ गया है। बुधवार को पर्चा काउंटर पर आए मरीजों का कोरोना जांच किए जाने पर तीन मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए। मोबाइल टीम की जांच में कोरोना मरीज की पुष्टि हुई है। साथ ही जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमितों की संख्या नौ हो गई है। सभी मरीज होम आइसोलेशन में हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कोविड हॉस्पिटल में की गई तैयारियों को लगातार परखा जा रहा है। कोविड अस्पताल में 200 बेड का इंतजाम किया गया है। वहीं 30-30 बेड एल वन अस्पताल में रखे गए हैं। चौथी लहर में बच्चों पर संक्रमण की संभावना को देखते हुए पीकू वार्ड तैैयार किए गए हैं। महकमे का दावा है कि हॉस्पिटल में कोरोना से संबंधित दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
पाबंदी हटने पर हर जगह बढ़ गई लापरवाही
मौजूदा समय पर सहालग के दौरान बाजारों में उमड़ रही भीड़ संक्रमण को फिर से आमंत्रण देने लगी है। लोग मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने और सैनिटाइजर का प्रयोग लगभग भूल गए है। पाबंदी हटने के कारण आम लोगों में लापरवाही बढ़ गई है। माना जा रहा है कि लगातार बढ़ रहे संक्रमण के दायरे से शासन भी चिंतित है। जिससे कोई फैसला जल्द हो सकता है। शादियों में बेपरवाही चरम पर है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण की चौथी लहर आने की संभावना है। यह लहर बच्चों पर असर डाल सकती है। स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां पूरी है। फिर भी संक्रमण से बचाव के लिए बच्चों का टीकाकरण कराएं। अन्य लोग भी वैक्सीन की जरूरी डोज अवश्य लगवाएं। डॉ. आरएस केसरी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें