फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे बिजली विभाग के संविदाकर्मी

विज्ञापन
गोंडा में बिना सेफ्टी किट पहने ट्रांसफार्मर पर काम करता संविदाकर्मी। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। बिजली विभाग में तैनात संविदा कर्मचारियों की लापरवाही व संवेदनहीनता दूसरों पर भारी पड़ रही है। संविदा पर कार्यरत लाइनमैन खुद उपकेंद्र में रहकर अपनी जगह बाहरी व्यक्ति से लाइन फाल्ट दुरुस्त कराने का खतरनाक काम करवा जान दांव पर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

इस दौरान शटडाउन लेने से लेकर बिजली आपूर्ति शुरू किए जाने तक हर स्तर पर लापरवाही भी बरती जाती है। शनिवार को मोतीगंज देहात फीडर पर काम करने वाले एक संविदाकर्मी के साथ काम करने वाले व्यक्ति की करंट लगने से हुई मौत के बाद उपकेंद्रों पर चल रहा यह खेल सामने आया है।
बिजली विभाग में कार्यरत अधिकांश संविदा कर्मी काम काज के झमेले से बचने के लिए जरूरतमंद युवकों से अपने खर्च पर लाइन फाल्ट ठीक कराने का खतरनाक कार्य कराते हैं। इसके तहत उपभोक्ताओं से होने वाली अवैध वसूली का हिस्सा भी इन सहयोगियों को मिलता है।
विज्ञापन

मोतीगंज देहात फीडर पर संविदाकर्मी परमात्मा प्रसाद के सहयोगी गुड्डू यादव (21) की करंट लगने से मौत हो गई थी। गुड्डू पोल पर चढ़कर बिना सुरक्षा उपकरण के ट्रांसफार्मर पर काम कर रहा था तभी सप्लाई चालू होने से लगे करंट से उसकी मौत हो गई।
मृतक बीते चार पांच वर्षों से संविदा कर्मी परमात्मा के साथ हेल्पर के रूप में काम करता था। उसे पावर कार्पोरेशन से कोई मानदेय नहीं मिलता था। संविदा कर्मी के साथ मिलकर अपने परिवार के भरणपोषण करने के लिए वह बिजली का काम करता था।
जिले में कार्यरत संविदा कर्मी लाइनमैन अपने साथ कुछ एक निजी लोगों को साथ रखकर पोल पर चढ़ाने तथा बिजली ठीक करा उपभोक्ताओं को ठगने का काम करते हैं। कटरा बाजार के दुबहा बाजार व रामापुर फीडर पर भी संविदा कर्मी के साथ दो निजी हेल्पर कार्य कर रहे हैं।
इटियाथोक में भी कुछ संविदा कर्मी इसी तरह अन्य लोगों से काम करवा रहे हैं। अधिशासी अभियंता वेंकट रमन ने बताया कि समय-समय पर कर्मियों को सेफ्टी किट दिया जाता है। शटडाउन लेने के दौरान लापरवाही बरतने के जिम्मेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाती है
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें