गोंडा। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलसर की ओर से राकेश सिंह के नेतृत्व में शनिवार को न्याय पंचायत अध्यक्ष देवरदा के ग्राम बखियापुर के मुन्नू पुरवा में जय भारत महा संपर्क अभियान चलाया गया। जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल की उपस्थिति में श्रमदान किया गया एवं गांव में प्रभात फेरी निकाली गई।
जय भारत महा संपर्क अभियान में उपस्थित कांग्रेसी नेताओं में जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, केटी तिवारी, राम सिंह, ओपी शर्मा ने प्रियंका गांधी के संदेश को आम जनों को बताया।
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विधायक अजय कुमार लल्लू के निर्देशों के अनुसार सभी कांग्रेसी नेताओं ने आम जनों के बीच जनसंवाद करते हुए कहा कि भाजपा की जन विरोधी नीतियों के कारण महंगाई, बेरोजगारी, गन्ना भुगतान जैसी समस्याओं के बारे में बताया।
ऐसी सरकार को सत्ता से बेदखल करने के लिए आम जनों से आह्वान किया गया। उपस्थित लोगों ने यह भरोसा दिया कि अब महंगाई की मार को हम बर्दाश्त नहीं कर सकते। उन्होंने आश्वासन देते हुए कहा कि अब आने वाला समय कांग्रेस का है, क्योंकि कांग्रेस ने देश की आजादी से लेकर अपने शासनकाल में जनता के हित में ही निर्णय किया था।
जिसको अब मोदी सरकार धीरे-धीरे बेच रही है। जिस को रोकने के लिए कांग्रेस को सत्ता में लाना जरूरी हो गया है। लोगों ने प्रियंका के आह्वान को स्वीकार करते हुए उनके हाथों को मजबूत करने का पूरा भरोसा दिया।
इस अवसर पर गांव के सैकड़ों लोग उपस्थित थे। वहीं मसकनवा में कांग्रेस नेता अनिल कुमार पांडेय के अगुवाई में प्रभात फेरी निकालकर वर्तमान भाजपा सरकार के किसान व युवा विरोधी नीतियों से लोगों को अवगत कराया।