फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के झांसे में नहीं आएगी जनता: इमरान प्रतापगढ़ी

विज्ञापन
फोटो-28 गोंडा में गौरा विधानसभा के पिपराअदाई में जनसभा में लोगों का अभिवादन स्वीकार करते इमरान प्? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
खोंडारे (गोंडा)। गौरा विधानसभा क्षेत्र के पिपराअदाई में मंगलवार को कांग्रेस प्रत्याशी राम प्रताप सिंह के पक्ष में आयोजित जनसभा में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व स्टार प्रचारक मशहूर शायर इमरान प्रतापगढ़ी ने भाजपा को निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार ने धर्म जाति पर राजनीति की, अब जनता समझ चुकी है, उनके झांसे में नहीं आएगी। देरी के लिए खेद जताते हुए कहा कि समय कम था, लेकिन जनता को प्रणाम करने आया हूं। यहां की जनता बहुत बड़ा फैसला लेने जा रही है। उन्होंने राम प्रताप सिंह को जिताने की अपील करते हुए कहा कि सरकार बनी तो उन्हें मंत्री बनाया जाएगा। कहा कि कांग्रेस ही प्रदेश में खुशहाली ला सकती है।
विज्ञापन

भीड़ देखकर उत्साहित इमरान प्रतापगढ़ी ने कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व विधायक राम प्रताप सिंह के लिए जनता से न्याय मांगा। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी डमी है, सभी लोग एकजुट होकर राम प्रताप को जिताने में जुट जाएं। जन सैलाब दिख रहा है उससे यहां का परिणाम पूरे प्रदेश में इतिहास लिखेगा। मशहूर शायर ने कई शेरो- शायरी से लोगों को संदेश दिया।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सचिन नायक ने कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। कांग्रेस के नेता तरुण पटेल ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जनता मवेशियों से त्रस्त है, कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों से निजात देने के लिए मजबूत योजना बनेगी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव कुलदीप चौधरी, जिला अध्यक्ष वीरेंद्र पटेल, युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष तरुण पटेल, जिला प्रवक्ता शिव कुमार दुबे, हरीश सिंह लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र नेता यहां मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें