फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिरिक्त परीक्षा शुल्क को लेकर एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। छात्रों से अतिरिक्त परीक्षा शुल्क लिए पर भड़के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एलबीएस महाविद्यालय में प्रदर्शन कर प्राचार्य का घेराव किया।
विज्ञापन

एबीवीपी के विभाग संयोजक शिवम पांडेय ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में 1010 रुपये छात्रों से परीक्षा शुल्क के नाम पर लिया जा रहा है। जबकि छात्रों ने प्रवेश के ही समय पर 800 रुपये परीक्षा शुल्क जमा कर दिया था। ऐसे में छात्रों से 1010 रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इसी समस्या को लेकर विद्यार्थी परिषद ने कालेज प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा।
जिला संयोजक सूरज शुक्ला ने बताया कि विद्यार्थी परिषद लगातार शैक्षिक समस्याओं को लेकर अपनी आवाज उठाता रहा है। इसी क्रम में लगातार छात्र-छात्राओं का फोन आ रहा था कि उसे अवैध रूप से पैसे लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिसके विरोध में विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही चेताया कि अगर जल्दी हमारी मांगे नहीं मानी गई तो विद्यार्थी परिषद बड़े आंदोलन को विवश होगा। दूसरी तरफ कालेज के प्राचार्य का कहना था कि पहले विश्वविद्यालय का निर्देश था कि छात्रों से परीक्षा शुल्क महाविद्यालय में ही ले लिया जाय।
उसके बाद विश्वविद्यालय में ही परीक्षा शुल्क जमा करने का निर्देश दिया गया। अब छात्रों का पूर्व में जमा किया गया शुल्क वापस कर दिया जाएगा या अगले समेस्टर में जोड़कर फीस कम कर दी जाएगी। इस बाबत विश्वविद्यालय से दिशा निर्देशन मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें