फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमओ का तबादला, अजय गौतम बने नए सीएमओ

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरीं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधु गैरोला को हटा दिया गया है। शासन ने उन्हें सीतापुर का सीएमओ बनाया है। वहीं जांच जारी रहेगी। जिले में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर रायबरेली के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. अजय सिंह गौतम को मुख्य चिकित्सा अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले में गलत तरीके से भुगतान की शिकायत लोकायुक्त से हुई थी। अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ. आनंद ओझा ने बताया कि शासन के आदेश का अनुपालन कराया जाएगा। जिला अस्पताल में भ्रष्टाचार की शिकायत शासन के साथ ही लोकायुक्त से हुई थी।
शासन ने तीन सदस्यीय टीम को जांच सौंप दिया है। इसके साथ ही सीएमओ को हटा दिया है। अब जिले के सीएमओ डॉ. अजय सिंह गौतम होंगे। अभी तक वह रायबरेली में बतौर वरिष्ठ चिकित्साधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि जिले में आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए प्रयास किया जाएगा। प्रशासन की व्यवस्था और बेहतर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें