गोंडा के खरगूपुुर में आयोजित सामूहिक विवाह में वर-वधु को आर्शीवाद देते विधायक विनय कुमार द्विवे?
- फोटो : GONDA
खरगूपुर (गोंडा)। भगवान श्री सत्य साईं का 95वां जन्मदिन उल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम में गरीब परिवार के चार जोड़ों की शादियां संपन्न कराई गई। वर-वधू को क्षेत्रीय विधायक विनय कुमार द्विवेदी की पत्नी पूनम द्विवेदी ने आशीर्वाद दिया। स्थानीय सत्य साईं इंटर कॉलेज में श्री सत्य साईं भगवान का जन्मोत्सव मनाया गया।
इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम के तहत साईं भजन व गीत के साथ ही वक्ताओं ने भगवान श्री सत्य साईं के जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सत्य साईं का वचन मानव सेवा माधव सेवा के रास्ते पर चलना है। जिससे विश्व का कल्याण हो और सभी में आपसी एकता व भाईचारा बना रहे। इस मौके पर क्षेत्र के चार गरीब परिवारों के बेटियों की शादी करायी गयी।
जिसमें वर वधू को विधायक विनय कुमार द्विवेदी व उनकी पत्नी पूनम द्विवेदी तथा प्राचार्य एम एल के महाविद्यालय बलरामपुर डॉ. ओपी मिश्र तथा कार्यक्रम के आयोजक रामदेव तिवारी ने आशीर्वाद देकर नव दंपतियों को उनके सुखमय जीवन की कामना की। कार्यक्रम में अखिलेश तिवारी, सच्चिदानन्द तिवारी, राजेश सोनी, पदुमनाथ शुक्ल, रवीन्द्र कश्यप, डॉ. दिनेश तिवारी सहित सैकड़ों साईं भक्त शामिल हुए। कार्यक्रम का समापन हवन के उपरांत हुआ।