राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज निर्माण में लापरवाही
विज्ञापन
सीएंडडीएस एक्सईएन से स्पष्टीकरण तलब, पीडब्ल्यूडी एक्सईएन को भी फटकारा
संवाद न्यूज एजेंसी
गोंडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने अपने गोंडा दौरे के दौरान अधिकारियों से निर्माण पूरा न होने को लेकर नाराजगी जताई थी। बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख से अधिक लागत वाले कार्यों की समीक्षा के दौरान यह नाराजगी उभर कर सामने आ गई। डीएम नेहा शर्मा ने कार्यदायी संस्था को सितंबर के आखिरी तक हरहाल में राज्य चिकित्सा महाविद्यालय व राजकीय इंजीनियरिंंग कॉलेज निर्माण पूरा करने की सख्त चेतावनी दी है।
दरअसल, जिले के नवनिर्मित चिकित्सा महाविद्यालयय निर्माणधीन होने के करण संचालन नहीं हो सका है। पिछले दिनों सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेडिकल कॉलेज का दौरा किया था। सूत्रों का कहना है कि सीएम योगी आदित्य नाथ ने अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई थी। बुधवार को डीएम नेहा शर्मा ने कलेक्ट्रेट में 50 लाख से अधिक लागत वाले कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान निर्माण खंड़ पीडब्ल्यूडी अधिशाषी अभियंता को कड़ी फटकार लगाई है। इसके अलावा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज की खराब प्रगति के चलते कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिशाषी अभियंता को जमकर लताड़ा है। जिलाधिकारी ने निर्माण में देरी के चलते स्पष्टीकरण तलब किया है। एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट जवाब न मिलने पर संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि सितंबर तक हरहाल में राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज व मेडिकल कॉलेज का निर्माण पूरा किया जाए। इस दौरान गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया है। इस दौरान डीएम ने 50 लाख से अधिक लागत वाले सभी निर्माण कार्यों की समीक्षा की है। इस दौरान अपर सांख्यिकी अधिकारी राजेश पांंडेय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी समेत मौजूद रहे हैं।