फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: छाए रहे बादल, मौसम हुआ सुहाना

Sun, 18 May 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बीते दिनों भीषण गर्मी के बाद रविवार को मौसम सुहाना हो गया। सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी हुई। जिससे गर्मी व उसम से राहत मिली।
विज्ञापन

रविवार की सुबह शहर के कुछ स्थानों व बालपुर, कटरा बाजार, मनकापुर, मुजेहना व इटियाथोक क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, इससे गर्मी से राहत मिली। पारा करीब चार डिग्री कम होकर 36 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम में आई नरमी के कारण बाजार गुलजार हो गए। चौक चौराहों पर पूरे दिन लोगों की आवाजाही दिखाई पड़ी। रविवार की छुट्टी होने के कारण पार्कों में भी बच्चों, युवाओं व महिलाओं की संख्या अधिक रही। मौसम वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवा के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
किसानों को भी मिली राहत
खरीफ की फसलों की बोआई के लिए किसान खेत तैयार कर रहे हैं। कोई ढैंचा की हरी खाद की बोआई कर रहा तो कोई जोताई कर खरपतवार खत्म करने का प्रयास कर रहा है। ऐसे में सूरज की तपिश व भीषण गर्मी में किसान सुबह बमुश्किल 11 बजे तक तथा शाम को चार बजे के बाद ही काम कर पाता था। लेकिन रविवार को मौसम सुहाना होने के कारण किसान 12 बजे तक खेतों में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें