फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda: गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत, नहर के बगल में था गड्ढा

Sun, 18 May 2025 05:11 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा

सार

गोंडा जिले के परसपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नहर के पास बने गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। घटना से गांव में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
मामले की जांच करने पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोंडा जिले के परसपुर के डेहरास अहेट गांव में रविवार को नहर किनारे गड्ढे में डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गई। एक साथ गांव के तीन बच्चों की मौत से गांव में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


बताया जाता है कि गांव के बगल से होकर सरयू नहर गुजरती है। इसके बगल ही गड्ढा था जिसमें पानी भरा हुआ था। रविवार की दोपहर गर्मी अधिक होने के कारण गांव के जिलेदार का नौ वर्ष का बेटा निगम उर्फ राजाबाबू, दयाशंकर का दस वर्षीय पुत्र राजन, रामनरेश का दस वर्षीय पुत्र राजा इसमें नहाने लगे।

गड्ढे की गहराई अधिक होने के कारण देखते ही देखते तीनों उसमें डूब गए। जब तक गांव के लोग पहुंचकर बच्चों को बाहर निकालते तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। इससे गांव में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


एसओ परसपुर तेज प्रताप सिंह ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर है। बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें