फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य के लिए घर-घर खरीदेंगे गेहूं

विज्ञापन
फोटो-1-गोंडा के धमरैया गेहूं क्रय केंद्र पर किसानों का इंतजार करतीं डिप्टी आरएमओ। -संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले में इस बार गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने में विपणन विभाग के पसीने छूट रहे हैं। खरीद शुरू होने के बीस दिनों बाद तक मात्र 52 किसान ही क्रय केंद्र पर गेहूं बेचने पहुंचे। ऐसे में गेहूं खरीद का लक्ष्य पूरा करने के लिए सरकारी क्रय केंद्र के प्रभारी गांव-गांव जाकर किसानों से गेहूं खरीद करेंगे। गेहूं खरीद के लिए केंद्र प्रभारी उक्त गांवों के कोटेदार व ग्राम प्रधान से संपर्क करेंगे, और एक ट्रक या उससे अधिक गेहूं मिलने की दशा में गांव जाकर किसानों के घरों से गेहूं लाकर तौल करेंगे।
विज्ञापन

न्यूनतम समर्थन मूल्य पर किसानों से गेहूं की खरीद के लिए इस बार जिले में 116 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। यहां पर शासन की ओर से निर्धारित 2015 रुपये के हिसाब से गेहूं की तौल की जा रही है, लेकिन खरीद शुरू होने के पहले से ही मंडी व बाजारों में गेहूं का भाव ज्यादा होने से किसान सरकारी क्रय केंद्रों का रुख नहीं कर रहे हैं। बाजारों में गेेहूं 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा है, जबकि खरीद शुरू हुए 20 दिन बीत जाने के बाद भी सरकारी क्रय केंद्रों पर 52 किसानों से मात्र 2800 क्विंटल गेहूं खरीद हो सकी है। इस बार जिले को 98 हजार मीट्रिक खरीद का लक्ष्य दिया है।
इधर, खरीद की धीमी गति को देखते हुए जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा मिश्रा ने क्रय केंद्र प्रभारियों को गांवों में जाकर गेहूं खरीद करने के निर्देश दिए हैं। क्रय केंद्र प्रभारी धान बेचने वाले किसानों से संपर्क कर उनके घरों से लाकर गेहूं का तौल करेंगे। प्रभारी क्रय केंद्र पर धान बेचने वाले किसानों को फोन कर गेहूं खरीद की जानकारी दे रहे हैं। बुधवार को डिप्टी आरएमओ ने कई केंद्रो पर निरीक्षण किया लेकिन किसी केंद्र पर किसान गेहूं बेचने नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें