फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्माष्टमी

Fri, 26 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
श्रीकृष्ण का रूप धरे बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। दिन भर श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भजन-कीर्तन किया। रात बारह बजते ही घंटा घड़ियालों के साथ बधाइयां बजनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने गोले व पटाखे दागे और आरती की। महिलाओं ने गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य सोहर गीत गाए। 
विज्ञापन


भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव की तैैयारियां पखवारे भर से चल रही थीं। गुरुवार को इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं और वह दिन आ पहुंचा। सुबह स्नान-ध्यान कर श्रद्धालुओं ने व्रत रखा। दिन भर भजन-कीर्तन करते हुए लोगों ने श्री कृष्ण जी की आराधना की और जगह-जगह झांकियां सजाईं।

जिले के सभी थानों, कृष्ण मंदिरों सहित अन्य स्थानों पर झांकियां सजाई गई थीं। पीएसी लाइन में चीर हरण, पुलिस लाइन में अघा वध व पूतना वध व लोहिया धर्मशाला में वकासुर वध की आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। इसके अलावा बड़गांव पुलिस चौकी से बहराइच रोड की तरफ जाने वाली सड़क पर गोवर्धनधारी भगवान की लीला तथा बाला जी का दरबार सजाया गया था। इसके अलावा अन्य कई स्थानों पर झांकियां सजाई गई थीं।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक एमके खान की अगुवाई में आरपीएफ के पुराने बैरक में जन्माष्टमी मनाई गई। बेलसर क्षेत्र में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव परंपरागत ढंग से हर्षोल्लास से मनाया गया। श्रद्धालुुुओं ने जगह-जगह पहुंचकर सुंदर सजी झांकियों के दर्शन किए और उनकी तस्वीर मोबाइल व कैमरों में कैद की।

इस दौरान श्रद्धालुओं ने आरती की तो महिलाओं ने सोहर गाए। गोकुल में बजत है बधैया, नंद के घर जन्मे कन्हैया सहित अन्य गीतों व सोहर से पूरा माहौल भक्ति मय रहा। स्टेशन रोड पर लोहिया धर्मशाला में राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट के सर्वराकार विपिन लोहिया की अगुवाई में प्रसाद वितरित किया गया। 

श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे जिले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ जिला जज श्री देवी ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कृषि मंत्री विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, मंडलायुक्त सुधीर दीक्षित, डीएम आशुतोष निरंजन, एसपी सुधीर सिंह, एएसएपी रवींद्र सिंह सहित अन्य अधिकारियों की देखरेख में विविध स्कूलों के छात्र-छात्राओं व बाहर से आए कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

पोर्टरगंज में उमाशंकर तिवारी के आवास पर जन्माष्टमी पर लोक गायक रामकृष्ण शुक्ल, दयाशंकर तिवारी, गौरी शंकर तिवारी के गाए गीतों ने समां बांध दिया। यहां दही हाड़ी का भी कार्यक्रम हुआ। तरबगंज में थानाध्यक्ष अवधेश राज सिंह की अगुवाई में परंपरा रात्रि जागरण के साथ रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। लौव्वा टेपरा के गंगा प्रसाद शास्त्री इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम  में वनारास के कथक सम्राट नन्हे लाल ने प्रस्तुती दी। 

जमल्दीपुर मंदिर, रगडग़ंज बाजार हनुमान मंदिर, परसदा, गोड़वाघाट, विजय नगर  हनुमान मंदिर विरहा की प्रस्तुति की गई व आजाद नगर आदि स्थानों पर जन्मोत्सव का कार्यक्रम मनाया गया।

नवाबगंज में थाना परिसर सहित क्षेत्र में सैकड़ों स्थानों पर भगवान श्री  कृष्ण की झांकी सजाई गई व मध्य रात्रि तक भजन कीर्तन व पूजा पाठ हुए। कोल्हमपुर गांव के काली मंदिर पर राधाकृष्ण की झांकी बच्चों के द्वारा निकाली गई। रुपईडीह में भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर आकर्षक झांकियां सजाई गई थीं। कौड़िया थाने में थानाध्यक्ष मनीष पांडेय व आर्यनगर पुलिस चौकी में चौकी प्रभारी एसके सिंह की देखरेेख में कार्यक्रम आयोजित किए गए। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें