फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में लगी आग, बुजुर्ग जिंदा जला

Fri, 26 Aug 2016 11:23 PM IST
अमर उजाला/बलरामपुर
विज्ञापन
आग से जला घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र के विशुनपुर खहरना गांव में गुरुवार देर रात फूस के मकान में अज्ञात कारणों से लगी आग में एक वृद्ध की जलकर मौत हो गई। पति को बचाने के चक्कर में पत्नी भी झुलस गई। आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


सादुल्लाहनगर थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत विशुनपुर खरहना निवासी आनंद उर्फ नंदे के फूस के घर में गुरुवार रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। घटना के समय आनंद (60) तथा उनकी पत्नी मंदा देवी सो रहे थे।

अचानक लगी आग में पति-पत्नी आग के बीच घिर गए। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने आग से घिरे आनंद तथा मंदा देवी को बचाने का भरसक प्रयास किया। आग से आनंद की घर के अंदर ही जलकर मौत हो गई। मंदा देवी को ग्रामीणों ने बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से झुलसी मंदा देवी का प्राइवेट डॉक्टर के यहां चल रहा है। आनंद अपनी पत्नी के साथ घर में रहते थे। उनकी कोई संतान नहीं है। आनंद मजदूरी व खिलौने बेचकर घर का खर्च चलाते थे। आनंद ने नया मकान बनाने की तैयारी शुरू की थी।

ईंट खरीदकर आनंद बरसात के बाद घर बनाने की योजना बना रहे थे। घटना के कारण आनंद व उनकी पत्नी के नए पक्के मकान का सपना भी बिखर गया है। घटना के बाद ग्रामीणों ने शव का पंचनामा कर अंतिम संस्कार कर दिया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें