फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को रोजगार की आस, कर्मचारियों को झटका

विज्ञापन
फोटो-11 गोंडा में बजट का प्रसारण देखते हुए चर्चा करते लोग। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। केंद्र सरकार के बजट के पिटारे में किस वर्ग को क्या मिलेगा इसको जानने के लिए सुबह से ही लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। अपनी उम्मीदों के मुताबिक किसको क्या मिला इसे जानने के लिए लोग उत्सुक रहे। मंगलवार को आम बजट का प्रसारण देखने के लिए लोगो में काफी उत्साह देखने को मिला। जानकीनगर स्थित भाजपा कार्यालय पर पदाधिकारी बजट के प्रसारण को देखते हुए अपनी सरकार की सराहना कर रहे थे। वहीं एलबीएस चौराहा पर सियाराम चाय की दुकान पर खड़े कर्मचारी बजट को सरकार का झुनझुना बता रहे थे। टामसन चौराहे पर स्थित आईफा कंप्यूटर संस्थान में शिक्षक रविकांत स्टाफ व छात्रों के साथ लैपटॉप में बजट का प्रसारण देख रहे थे। बजट में युवाओं को रोजगार दिए जाने की घोषणा पर छात्र खुश दिखे। वहीं सपा, बसपा व कांग्रेस के कार्यालयों पर आम बजट को झलावा बताया गया। केंद्रीय बजट में युवाओं को रोजगार के लिए जोर दिया गया है। इसके अलावा कर्मियों और मध्यम वर्ग के लोगों को बजट से झटका मिला है। वंदेमातरम ट्रेनों से नई ट्रेन बढ़ने के मिलने की उम्मीद जगी है। किसानों के लिए फसल ही राशि सीधे खाते में भेजन की घोषणा से हर्ष।
विज्ञापन

इस बार भी मध्यम वर्ग का हाथ खाली, कर्मचारियों को भी मायूसी
पिछले कई साल से मध्यम वर्ग के हाथ लगातार खाली हैं। शिक्षक अजय पाठक ने कहा कि मध्यम वर्ग के आयकर दाताओं के खाते में भी कुछ नहीं आया। टैक्स में छूट, टैक्स अदायगी की सीमा में 80सी के तहत छूट जैसे प्रावधानों में केंद्र सरकार ने किसी बदलाव की कोई घोषणा नहीं की। शिक्षक यशवंत पांडेय ने बताया कि इस बार भी शिक्षकों व कर्मचारियों के हाथ निराशा हाथ लगी। पिछले सात वर्षों से 80 सी के तहत टैक्स में छूट की सीमा नहीं बढ़ी। जिला महिला अस्पताल की डॉ. सुवर्णा कुमार ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों को टैक्स स्लैब मे बदलाव की उम्मीद थी, लेकिन इस बार भी सरकार की ओर से निराश ही मिला। पॉवर कार्पोरेशन के अधिशासी अभियंता रणवीर सिंह कहते हैं कि इस बार भी 2.5 लाख रुपये ही करमुक्त रखा गया है। टैक्स स्लैब में बदलाव के उम्मीदों पर पानी फिर गया।
खाते में सीधे पहुुंचेगी एमएसपी की धनराशि
आम बजट से किसानों को फायदा होने की उम्मीद जताई जा रही है। बालपुर हजारी निवासी किसान हरिश्चंद्र मिश्र ने कहा कि अभी तक किसानों के फसलों का मूल्य खरीद करने वाली एजेंसियों को भेजी जाती थी, लेकिन अब न्यूनतम समर्थन मूल्य यानी एमएसपी का पैसा सीधे किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाएगा। जिससे किसानों को समय से पैसा मिल जाएगा। बजट की सराहना करते हुए किसान प्रयागदत्त मिश्र ने कहा कि कि सरकार ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने का काम करेगी। सरकार के इस फैसले से जैविक खेती करने वाले किसानों को काफी लाभ मिलेगा। छिटनापुर निवासी किसान राजेशल शुक्ल ने कहा कि बजट में बताया गया कि केंद्र सरकार राज्य सरकार के साथ मिलकर उन किसानों की मदद करेगी, जो फलों और सब्जियों की उन्नत किस्म की खेती करते हैं।इसके अलावा किसानों को डिजिटल सर्विस के अंतर्गत खाद, बीज, दवाई, दस्तावेज आदि से संबंधित सेवाएं मुहैया कराई जाएंगी। किसान कुुमार सुरेश ने कहा कि बजट में किसानों को सिचांई के लिए विद्युत उत्पादन बढ़ाए जाने की बात कही है। जिससे अब किसानों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

बजट में युवाओं को जगी रोगजार की उम्मीद
आम बजट में युवाओं को रोजगार दिए जाने की बात कही गई, जिससे कोरोना महामारी के दौरान बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं में उम्मीद जगी है। युवा अविनाश सिंह ने कहा कि वित्त मंत्री ने बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात कही है। उन्हें खुशी है। युवा मोहित शुक्ल ने कहा कि बजट में कौशल विकास पर जोर देने का प्रावधान किया गया है जिससे सरकारी के अलावा निजी क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। हनुमंत लाल मिश्र ने कहा कि युवाओं को रोजगार की उम्मीद थी बजट में रोजगार का एलान से युवाओं में खुशी है। युवा संतोष तिवारी कहते हैं कि बजट में युवाओं को रोजगार देने की बात कही गई है। वहीं सरकार को सरकारी भर्तियों पर भी ध्यान देना चाहिए जो भर्तियां रिक्त हैं उन पर नियुक्ति किया जाना चाहिए। हालांकि मोबाइल, चार्जर, जूता व कपड़ा आदि सस्ता होने से भी राहत मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें