फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनोई ने साथियों संग मिलकर की थी बाबूजी की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। बस्ती खास गांव के रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी बाबूजी की हत्या उसके बहनोई ने अपने तीन साथियों संग मिलकर की थी। इसका खुसासा करते हुए पुलिस ने फर्नीचर व्यवसायी हत्याकांड में बुधवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि फर्नीचर व्यवसायी का बहनोई अभी पुलिस पकड़ से दूर है। पुलिस अरोपी बहनोई की गिरफ्तारी के प्रयास में है।
विज्ञापन

बता दें कि खोड़ारे थाना क्षेत्र के बस्ती खास गांव के रहने वाले फर्नीचर व्यवसायी बाबूजी को 13 मार्च को फर्नीचर का ऑर्डर देने के बहाने आए दो युवक अपने साथ बुुुला ले गए थे। गौराचौकी से संग ले गए युवकों ने बाबूजी के बहनोई के संग मिलकर बाबूजी को जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी और शव को बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव के पास खेत में फेंक दिया था। मामले में बाबूजी के भाई रामप्रसाद ने थाना खोड़ारे में अपहरण, हत्या व साक्ष्य छिपाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि बाबूजी की हत्या के आरोप में अड़वाघाट बक्सरिया से रामदयाल निवासी चौहट्ठा थाना खरगूपुर, धर्मेन्द्र कुमार एवं जोखू उर्फ पवन निवासी पृथ्वीनाथ खरगूपुर को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।
बताया कि पकड़े गए आरोपियों के पास से एक कार भी बरामद हुई है। एएसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि बाबूजी की बहन ने बलराम भट्ट के साथ कोर्ट मैरिज कर ली थी। मगर बलराम भट्ट अपनी पत्नी को अपने सर्विस रिकॉर्ड व संपत्ति में अधिकार नहीं देना चाहता था और दूसरी शादी भी करना चाहता था। बाबूजी इसका विरोध कर रहा था। इसी को लेकर बलराम भट्ट ने बाबूजी को रास्ते से हटाने की ठान ली और उन तीनों के संग मिलकर बाबूजी का अपहण कर लिया और उसे जहर पिलाकर मार डाला। इसके बाद उसके शव को बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मड़रिया गांव के खेत में फेंक दिया। एएसपी ने बताया कि बलराम भट्ट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें