फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

821 यात्रियों ने कैंसिल कराया आरक्षित टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। कोरोना वायरस रेलवे यात्रियों के यात्रा पर भी भारी पड़ रहा है। पिछले 4 दिनों में 821 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराया है। जिससे रेलवे राजस्व में लगभग 3 लाख 14 हजार 5 सौ रुपये का नुकसान हुआ है। यह सभी यात्री महाराष्ट्र, जम्मू, पंजाब व उत्तराखंड में माता वैष्णो देवी, महाकाल, शिरड़ी साई आदि धामिर्क स्थानों सहित अन्य महानगरों के लिए यात्रा करने के लिए टिकट आरक्षित कराया था। साथ ही बुकिंग काउंटर से साधारण टिकट लेने वालों की यात्रियों पर भी असर पड़ा है। यहां पर जनरल टिकट लेने के लिए यात्रीगण बहुत ही कम उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कोरोना वायरस वैसे तो दुनिया भर में तहलका मचा रहा है। वर्तमान समय में भारत में भी अपना पैर पसार लिया है। कोरोना वायरस से लोगों को बचने के लिए भारत सरकार व राज्य सरकारों ने कई ठोस कदम उठाये हैं। जिसके तहत वैष्णो देवी, महाकाल, शिरडी साईं आदि धार्मिक स्थानों दर्शन पर रोक लगा दिया है और भीड़ वाले जगह पर रोक लगा दिया गया है। इसी के मद्देनजर ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों पर भी साइड इफेक्ट पड़ा है।
गत 14 मार्च से 17 मार्च तक 821 यात्रियों ने गोंडा आरक्षण केंद्र से टिकट को कैंसिल करा कर अपनी यात्रा स्थगित कर दी है। जिससे रेलवे राजस्व को लगभग 03 लाख 14 हजार 480 रुपये का नुकसान हुआ है। ये सभी यात्री महाराष्ट्र, जम्मू, पंजाब, उत्तराखंड में स्थिति धार्मिक स्थानों जिसमें माता वैष्णो देवी, महाकाल बाबा, शिर्डी साईं बाबा, त्रयंबकेश्वर आदि सहित अन्य कई महानगरों को जाने के लिए 4 माह पूर्व टिकट आरक्षण दफ्तर से टिकट लिया था। साथ ही रेलवे स्टेशन पर स्थित बुकिंग दफ्तर में टिकट लेने वाले लोगों में भी बहुत असर पड़ा। यहां पर टिकट लेने के लिए लोगों बहुत कम दिखाई पड़े। मंडल मंडल वाणिज्य निरीक्षक विशाल श्रीवास्तव ने बताया है कि कोरोना वायरस से यात्रियों व ट्रेनों में बहुत असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें