फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: हादसे में देवर की मौत, भाभी घायल

Fri, 16 Jan 2026 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
खुशहाल। फाइल फोटो
विज्ञापन
तरबगंज/कटरा बाजार। बाइक सवार देवर-भाभी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। सीएचसी से मेडिकल कॉलेज ले जाते समय देवर की मौत हो गई। भाभी का उपचार चल रहा है। वहीं, डंपर की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


बेलसर के भटपुरवा निवासी खुशहाल (18) बृहस्पतिवार को अपनी भाभी शहवाज के साथ बाइक से अंतिम संस्कार में हन्ना टायर गांव गया था। वहां से रात करीब आठ बजे दोनों लौट रहे थे। सिंगहाचंदा मार्ग पर चंदीपुर के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में खुशहाल की मौत हो गई। शहवाज का मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। चार भाइयों में छोटा खुशहाल सैलून चलाता था। उसकी मौत से पिता गनी मोहम्मद व अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
वहीं, कटरा बाजार के कलवारी निवासी मोहित (30) अपने साथी विशाल (25) के साथ शुक्रवार सुबह आठ बजे बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। करनैलगंज-कटरा मार्ग पर परसौनी पुरवा के पास बाइक सामने से आ रहे डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में मोहित व विशाल गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी से मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया। बाद में विशाल को नाजुक हालत में केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें