फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: विवाहिता की गला घोंटकर हत्या का आरोप

Fri, 16 Jan 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
शीतल। फाइल फोटो
विज्ञापन
गोंडा। तरबगंज के ढोढ़ेपुर निवासी विवाहिता शीतल मोदनवाल (22) की बृहस्पतिवार देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। पति ने शीतल के मायके वालों को फांसी लगाने से मौत की सूचना दी। वहीं, शीतल की मां ने दहेज के लिए गला दबाकर हत्या का आरोप लगाते हुए तरबगंज थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट नहीं दर्ज की है।
विज्ञापन


बलरामपुर के उतरौला के रफीनगर की रहने वाली उमा देवी ने बताया कि उन्होंने बेटी शीतल की शादी वर्ष 2022 में गोंडा के तरबगंज थाना क्षेत्र के ढोढ़ेपुर निवासी रंजीत से की थी। उमा ने बताया कि उनके पति की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत हो गई थी। ट्रैक्टर मालिक ने सुलह करके तीन लाख रुपये दिए थे। इसके अलावा उतरौला कस्बे में उनके पास जमीन है। दामाद रंजीत उक्त रकम के साथ जमीन बेचकर पैसे देने का शीतल पर दबाव बना रहा था। इसके लिए वह शीतल को प्रताड़ित करता था। मामले में तरबगंज थाने में शिकायत की गई थी, लेकिन बाद में लोगों के समझाने पर समझौता हो गया था। इसके बाद रंजीत फिर शीतल को प्रताड़ित करने लगा। उमा ने बताया कि बृहस्पतिवार देर रात 11:20 बजे रंजीत ने फोन करके बताया कि शीतल ने फांसी लगा ली है, उसे मेडिकल कॉलेज ले जा रहे हैं। जब वह अपने भतीजे और परिवार के लोगों के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंचीं तो रंजीत शव मर्च्युरी के पास छोड़कर भाग गया था। उमा ने ससुराल वालों पर बेटी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें