फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू में नाव पलटी, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। सरयू नदी में नाव पलटने से नंदौर रेती निवासी एक किशोर की डूबकर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों को आसपास के लोगों ने किसी तरह बचा लिया। ग्राम नंदौर रेती निवासी कमलेश सिंह (28), उनका पुत्र आकाश सिंह (8) व योगेश सिंह (17) पुत्र प्रह्लाद सिंह सोमवार को मवेशी चरा रहे थे। तभी इन लोगों ने देखा कि नदी के शैवाल में एक गोवंश फंसकर छटपटा रहा है। इस पर तीनों लोग नाव पर सवार होकर उसे बचाने के लिए नदी में उतर गये।
विज्ञापन

नदी में अचानक नाव डगमगाने लगी और देखते ही देखते पलट गई। इससे तीनों लोग बीच धारा में डूबने लगे। ये देख कुछ लोगों ने दो लोगों को तो किसी तरह बचा लिया, लेकिन योगेश को नहीं बचाया जा सका। डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना से उसके घर में कोहराम मच गया। नायब तहसीलदार रंजन वर्मा व पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। नायब तहसीलदार ने बताया कि परिवार को आपदा राहत कोष से मदद दिलाई जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें