फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 को पहुंचेगी भाजपा की जन विश्वास यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी की जन विश्वास यात्रा 21 दिसंबर को जिले में पहुंचेगी। इसे लेकर रविवार को पार्टी कार्यालय पर पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति बनाई। अवध क्षेत्र की जन विश्वास यात्रा अंबेडकरनगर से भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रवाना कर दी। यह यात्रा अवध क्षेत्र के 12 जिलों से होते हुए निकाली जाएगी।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने बताया कि अंबेडकरनगर से अयोध्या होते हुए यह यात्रा 21 दिसंबर को प्रात: 10 बजे गोंडा जनपद के विधानसभा क्षेत्र गौरा के स्वामी नारायण छपिया मंदिर मार्ग से प्रवेश करेगी। जिस प्रकार 2017 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्ववर्ती सरकार की खामियां गिनाने के लिए यात्रा निकाली गई थी, ठीक उसी प्रकार इस बार भी भाजपा की ओर से अपनी सरकार की खूबियां गिनाने के लिए यह यात्रा निकाली जा रही है।
यह यात्रा जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। यात्रा के गोंडा जनपद में प्रवेश करने पर सीमा पर भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप, सांसद गोंडा कीर्तिवर्धन सिंह, विधायक प्रभात वर्मा, ब्लॉक प्रमुख छपिया अनिल कुमार पासवान, जिला यात्रा प्रमुख विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष छपिया जसवंत सिंह, मंडल अध्यक्ष मसकनवा जितेंद्र नाथ पांडेय आदि स्वागत करेंगे। यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सरकार के कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं सहकारिता मंत्री मुकुट बिहारी वर्मा रहेंगे। इसके बाद यात्रा मसकनवा बाजार में सभा करते हुए विधानसभा क्षेत्र मनकापुर में प्रवेश करेगी। जिसमें कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों की ओर से स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन

उसके पश्चात नवाबगंज में सभा करते हुए यात्रा तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर सांसद कैसरगंज बृजभूषण शरण सिंह, विधायक तरबगंज प्रेम नारायण पांडेय आदि स्वागत करेंगे। तत्पश्चात तरबगंज में सभा करते हुए यात्रा कर्नलगंज विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर विधायक करनैलगंज अजय प्रताप सिंह लल्ला भैया सहित तमाम लोग स्वागत करेंगे। उसके बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र कटरा में प्रवेश करेगी, जहां पर विधायक कटरा बाजार बावन सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा चौरी चौराहे पर स्वागत एवं सभा का कार्यक्रम किया जाएगा।
उसके बाद यात्रा विधानसभा क्षेत्र गोंडा में प्रवेश करेगी, जहां पर विधायक गोंडा सदर प्रतीक भूषण शरण सिंह के साथ तमाम लोग चंदवतपुर घाट पर स्वागत करेेंगे। उसके बाद यात्रा का रात्रि विश्राम गोंडा मुख्यालय पर होगा। अगले दिन यात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश कानून मंत्री बृजेश पाठक एवं होमगार्ड मंत्री पल्टूराम रहेंगे। सुबह यात्रा दुखहरणनाथ मंदिर का दर्शन करते हुए यात्रा मेहनौन विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश करेगी। जहां पर विधायक मेहनौन विनय कुमार द्विवेदी तमाम कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत करेंगे तथा धानेपुर में सभा करते हुए यात्रा बलरामपुर जनपद में प्रवेश करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें