फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 हजार छात्रों ने दी प्रतिभा खोज परीक्षा

विज्ञापन
गोंडा के रघुकुल विद्यापीठ में प्रतिभाखोज परीक्षा का निरीक्षण करते सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह। - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। जिले से शुरू हुई प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का दायरा अब बढ़ता जा रहा है। बीते कई साल से आयोजित होने वाली परीक्षा से मेधावी छात्रों का चयन किया जाता है। कैसरगंज सांसद व कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह अपने जन्मदिवस पर मेधावी छात्रों को सम्मानित करते हैं। इस दिन बड़े स्तर पर सम्मान समारोह का आयोजन होता है। गोंडा समेत देवीपाटन मंडल में इस परीक्षा का सबसे अधिक प्रसार है। रविवार को मंडल के 37 हजार छात्रों ने प्रतिभा खोज परीक्षा दी। प्रबंधक सुमित भूषण सिंह ने बताया कि मंडल के अलावा अयोध्या, बाराबंकी के साथ ही इस बार लखनऊ में भी परीक्षा कराई गई। कुल 55 हजार छात्रों ने परीक्षा में शिरकत की।
विज्ञापन

इन जिलों में आयोजित हुई परीक्षा में 55 हजार छात्रों ने प्रतिभाग किया। उन्होंने बताया कि मंडल के 37 हजार छात्रों के अलावा अयोध्या में 5000, बाराबंकी में 7000 और लखनऊ में 6000 छात्रों ने परीक्षा दी है। बताया कि परीक्षा को लेकर छात्रों में उत्साह को देखते हुए आने वाले साल में अब रायबरेली व प्रतापगढ़ में भी परीक्षा कराए जाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर दूसरे देशों में भी उत्सुकता बढ़ी है। परीक्षा का निरीक्षण सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने श्री रघुकुल विद्यापीठ में किया।
उन्होंने कहा कि परीक्षा में छात्रों का उत्साह दिखा। तरबगंज मुख्यालय स्थित विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में मंडल स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह प्रतियोगिता जूनियर मिडिल तथा सीनियर स्तर पर आयोजित की गई। इसमें तरबगंज ब्लॉक के लगभग 700 छात्र सम्मिलित हुए। विपिन बिहारी शरण सिंह महाविद्यालय में आयोजित परीक्षा का निरीक्षण प्रशासक विनय कुमार उर्फ बबलू सिंह ने किया। इस अवसर पर अनुपम सिंह, विकास गुप्ता, डॉ वीरेंद्र बहादुर सिंह, विकास सिंह, पुष्कर मिश्रा, राजेंद्र प्रताप सिंह, अमित सिंह, धरणीधर द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें