14द्दस्रड्डश्च11-गोंडा के जिला पंचायत सभागार में श्रामिकों को योजनाओं का पत्रक वितरित करते श्रमिक
- फोटो : GONDA
गोंडा। भारतीय जनता पार्टी के अनुशांगिक संगठन भारतीय श्रमिक कामगार कर्मचारी महासंघ राष्ट्रीय महासचिव सर्वेश पाठक ने गुरुवार को जिला पंचायत सभागार में श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का पत्रक बांटा।
महासचिव ने कहा कि श्रमिकों का शोषण न हो और उनके परिवार को शिक्षा, चिकित्सा एवं खेल जगत से अनेकों लाभ देने के लिए सरकार कार्य कर रही है। सरकारी योजनाओं को श्रमिकों तक पहुंचाने के लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस मौके पर अनुशासन समिति के राष्ट्रीय संयोजक अजेय विक्रम सिंह, आशुतोष मिश्र, जय प्रकाश चतुर्वेदी, मंजू तिवारी, गुरूवचन, अमरेन्द्र शुक्ला, अरविन्द चौधरी, विष्णुदेव शुक्ला, शारदाकान्त पांडेय, अशोक सिंह, संतोष ठाकुर, लक्की गुप्ता, प्रतीक पाण्डेय, वरूण पांडेय आदि उपस्थित रहे। संवाद