फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की कामकाजी बैठक में बूथ समितियों के सत्यापन पर जोर

विज्ञापन
03द्दस्रड्डश्च11-गोंडा के सर्किट हाउस में भाजपा की कामकाजी बैठक को संबोधित करते जिला प्रभारी अवनी? - फोटो : GONDA
विज्ञापन
गोंडा। भाजपा की कामकाजी बैठक का आयोजन सर्किट हाउस में किया गया। जिसमें जिला प्रभारी अवनीश सिंह ने कार्यकर्ताओं को बूथ समितियों के सत्यापन कराने पर जोर दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस में आज भारतीय जनता पार्टी की एक कामकाजी बैठक आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में जिला प्रभारी सदस्य विधान परिषद अवनीश सिंह उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप व संचालन आशीष त्रिपाठी ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि ने हाल ही में घोषित सभी मंडलों के मंडल प्रभारी को संबोधित करते हुए उनके प्रभार वाले मंडल में संगठनात्मक अभियान व आयाम की जानकारी प्राप्त की। जिसमें मुख्य विषय बूथ समिति का सत्यापन रहा। जिला प्रभारी ने विधानसभा वार होने वाले प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन की जिम्मेदारी प्रत्येक विधानसभा में आने वाले मंडलों के अध्यक्ष व प्रभारियों को सौंपी तथा अंग्रह किया कि प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में उस मंडल के नए चेहरे भी अवश्य होने चाहिए।
अंत में मुख्य अतिथि ने कहा विधानसभा चुनाव को देखते हुए सबसे प्रमुख संगठनात्मक कार्य मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य है, इसमें हम 1 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण करने वाले सभी युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ेंगे, यह कार्य किसी भी हाल में अधूरा नहीं रहना चाहिए। बैठक में अकबाल बहादुर तिवारी, रमाकांत तिवारी, महेश नारायण तिवारी, राजेश रायचंदानी, दीपक अग्रवाल, मनीष श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, ओपी मिश्रा, नीरज मौर्य, धीरेंद्र पांडे, अनिल पासवान, वंदना गुप्ता, रणजीत श्रीवास्तव, पुनीत सिंह, सभी मंडल अध्यक्ष व मंडल प्रभारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें