फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: सड़क पर गिट्टियों से फिसली बाइक, रोजगार सेवक की मौत

Sun, 25 Oct 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
इटियाथोक। इटियाथोक-बाबागंज मार्ग पर अयाह गन्ना तौल केंद्र के पास सड़क पर बिखरी गिट्टियों से बाइक फिसलने से घायल रोजगार सेवक नृपेंद्र बहादुर मिश्र (45) की शनिवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। हेलमेट नहीं पहनने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट आई थी।
विज्ञापन

कर्मडीह कला गांव निवासी नृपेंद्र बृहस्पतिवार शाम इटियाथोक बाजार से बाइक से घर लौट रहे थे। उनके छोटे भाई पुजारी मिश्र के मुताबिक, अयाह गन्ना तौल केंद्र के पास सड़क पर बिखरी गिट्टियों से बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। हादसे में नृपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। भाई ने बताया कि नृपेंद्र ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
नृपेंद्र के चार बेटे और चार बेटियां हैं। दो बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। पति की मौत से पत्नी सरोज मिश्रा का रो-रोकर बुरा हाल है। खंड विकास अधिकारी विजय कुमार मिश्र, रोजगार सेवक अजय तिवारी, दिलीप सिंह और सुरेंद्र प्रजापति ने नृपेंद्र के निधन पर शोक जताया है। थानाध्यक्ष गौरव सिंह तोमर ने बताया कि हादसे में रोजगार सेवक की मौत की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सीओ अभिषेक दावच्या ने बताया कि इटियाथोक पुलिस को घटना की जानकारी है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें