धानेपुर। मेहनौन बिजली उपकेंद्र आने वाली हाईटेंशन लाइन में खराबी के कारण क्षेत्र में करीब 32 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बृहस्पतिवार शाम दोपहर तीन बजे गुल हुई बिजली शुक्रवार रात 11:40 बजे बहाल हो सकी। लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को पेयजल संकट और घरेलू कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। मोबाइल फोन बंद होने के साथ बिजली पर निर्भर कारोबार भी प्रभावित हुए। जेई अवनीश पांडेय ने बताया कि धानेपुर में बस स्टैंड के पास हाईटेंशन लाइन के भूमिगत केबल में तीन स्थानों पर खराबी थी। विभागीय टीम ने मरम्मत के बाद शुक्रवार रात 11:40 बजे आपूर्ति बहाल कर दी। (संवाद)