मसकनवा (गोंडा)। ग्राम प्रधान व ग्राम पंचायत सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण विकासखंड मुख्यालय छपिया के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अनिल कुमार पासवान व डीपीआरओ रोहित भारती ने किया। डीपीआरओ ने डोंगल डिजिटल सिगनेचर के बारे में बताते हुए कहा कि सभी ग्राम प्रधान व सचिव डोंगल लगाते समय बहुत ही सावधानी बरतें।
उन्होंने सलाह दी कि डोंगल अपने पास रखें तथा जब फर्म की संस्तुति मिल जाए तभी डोंगल लगाएं जिससे भविष्य में किसी प्रकार कि अनियमितता न हो। डीपीएम सतीश चंद गुप्ता ने ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत सचिवों को डोंगल के लगाने और उसके प्रति सतर्कता बरतने के लिए विस्तारपूर्वक समझाया। प्रशिक्षण डीसी मनरेगा संत कुमार व डीसी एनआरएलएम एनवी सविता की देखरेख में संपन्न हुआ।
प्रशिक्षण में एडीओ आईएसबी इंदल प्रसाद, सूर्यबक्श सिंह, राम संजीवन पांडेय, ग्राम प्रधान श्यामबाबू गुप्ता, जंक्शन तिवारी, कुंवरधर द्विवेदी, सोनू यादव, राधेश्याम वर्मा, सुनील वर्मा, राम तीरथ वर्मा, बबलू त्रिपाठी, प्रिंस तिवारी, सालिकराम यादव, अजय वर्मा व सोनू यादव उपस्थित रहे।