फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परखी निर्माण कार्य की गुणवत्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। जिले में 281.711 करोड़ की लागत से राजकीय मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा हैै। सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. उज्जवल कुमार ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता परखी। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने एवं कार्यों की प्रगति से प्रत्येक सप्ताह शनिवार को अवगत कराने का निर्देश भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज न होने से जनपद के आसपास के छात्र-छात्राओं को मेडिकल की पढ़ाई के लिए बाहर जाना पड़ता था। अब इन छात्र-छात्राओं को ही नहीं बल्कि उनके अभिभावक को भी ज्यादा से ज्यादा समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा। जिले में ही मेडिकल की पढ़ाई की सुविधा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि जनपद मुख्यालय पर अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बनने वाले राजकीय मेडिकल कॉलेज से जिले के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकेंगी तथा मेडिकल की तैयारी करने वाले बच्चो का भी भविष्य संवरेगा। ऐसे में समय से निर्माण कार्य पूरा कराएं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड व डीएसटीओ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें