फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य शिक्षक प्राप्त डा राजेश का हुआ अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज(गोंडा)। अध्यापक डॉ. राजेश प्रताप सिंह ने न सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग का मान बढ़ाया है, बल्कि शिक्षकों को भी प्रेरणा दी है। हम सबको ऐसे अध्यापक पर गर्व है। यह बात बीआरसी पर रविवार को आयोजित सम्मान समारोह में बीईओ ममता सिंह ने कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कार्य के प्रति ईमानदारी व लगन व्यक्ति को वह सब कुछ दिला देती है जिसकी कल्पना न की जा सके। औरों के लिए ये मामूली बात हो सकती है पर डॉ. सिंह ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। राज्य शिक्षक पुरस्कार पाने के बाद इनकी जिम्मेदारी काफी बढ़ गयी है। इसके पूर्व बीईओ ने उन्हें अंगवस्त्र व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया।
प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यमणि पांडेय ने अभिनदंन करते हुए कहा कि हमारे शिक्षा क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। हम लोग इस अविस्मरणीय घटना के साक्षी हैं। महामंत्री कन्हैयालाल मौर्य ने आगंतुक शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मनोज शर्मा, आनंद देव सिंह, नंदकुमार मिश्र, सुनील आनंद, राजनाथ मिश्र, बालकराम मिश्र आदि तमाम अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें