फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमाम हुसैन की शहादत में शायरों ने पेश किए कलाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करनैलगंज(गोंडा)। अंजुमन सज्जादिया कमेटी के तत्वावधान में करनैलगंज के इमाम चौक पर शनिवार की शाम को एक मनकबती मुशायरा आयोजित हुआ। अध्यक्षता हाफिज मोहम्मद शमीम बकाई व संचालन मोहम्मद याकूब सिद्दीकी अज्म गोंडवी ने किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अध्यक्षीय संबोधन में हाफिज मोहम्मद शमीम बकाई व मोहम्मद जकी बकाई ने अंजुमन सज्जादिया कमेटी एवं हजरत इमाम हुसैन के इतिहास को बताते हुए कलाम पेश किए। अंजुमन के संरक्षक मोहम्मद नजीर इंडियन और अध्यक्ष इकबाल रजा कुरैशी ने मुशायरे में आए सभी शायरों का स्वागत किया। शायरों ने हजरत इमाम हुसैन और शहीदाने कर्बला की शान में कलाम पेश किए।
हाफिज साजिद रजा की तिलावत और नात से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुशायरे में मुजीब सिद्दीकी, ताज मोहम्मद कुर्बान, लाल मोहम्मद आदिल, मूवीन मंसूरी, मौलाना ओवैस कादरी, शब्बीर साद, याकूब सिद्दीकी, कासिम गोंडवी, अजय श्रीवास्तव, सगीर सिद्दीकी आदि ने कलाम पेश किए। इस अवसर पर अब्दुल गफ्फार ठेकेदार, इकबाल वारसी, अहमद अली अंसारी, शाहिद रजा कुरैशी, युसूफ अजीजी, इदरीश कादरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें