फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: तालाब में गिरते ही घुट गया था बुआ-भतीजी का दम

Mon, 09 Sep 2024 11:07 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। इटियाथोक के भवनियापुर उपाध्याय के छिछुली गांव के कोटिया तालाब में डूबने से मृत बुआ-भतीजी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पानी में डूबने से दम घुटने से मौत की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष शेषमणि पांडेय ने बताया कि मामले में छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

छिछुली गांव निवासी खुनखुन की पुत्री पम्मी (15) शनिवार को रिश्ते में बुआ और राजकुमार की बेटी पूनम (16) के साथ घर से निकली थी। शाम तक दोनों के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। मामले में शनिवार शाम ही अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। रविवार को कोटिया तालाब में पम्मी व पूनम के शव उतराते मिले थे। इस पर परिजनों के साथ ही गांव के लोग तमाम तरह की आशंकाएं जता रहे थे। मगर सोमवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो गया कि पम्मी व पूनम की मौत पानी में डूबने के चलते दम घुटने से ही हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें