फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम ने दिया दगा, खाली हाथ लौटे ग्राहक

Sat, 10 Dec 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
रुपये निकालने के लिए जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैश की किल्लत से लोग परेशान हैं। शादी-ब्याह व खेतीबाड़ी के लिए इस समय जहां रुपयों की जरूरत है, वहीं इसमें अब कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। कैश की किल्लत से लोग ठंड से बचाव के कोई इंतजाम नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को बैंकों में अवकाश रहने के साथ एटीएम भी दगा दे गए। एटीएम में कैश खत्म होने से लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा। 
विज्ञापन


 कैश की किल्लत से हर कोई परेशान है। लोगों को बजट काफी बिगड़ गया है। अपना ही बैंक में जमा पैसा समय से न मिल पाने से लोग जरूरत की चीजें नही ले पा रहे हैं। अभी शादी-ब्याह का दौर चल रहा है। इसके अलावा लोगों के सामने त्यौहार व रोजमर्रा के बड़े खर्चे हैं। इन खर्चों के दौर में कड़ाके की ठंड भी लोगों के लिए दोहरी मुसीबत बन गई है। लोगों को ठंड से बचाव के लिए इंतजाम में अब अतिरिक्त पैसे की जरूरत हो गई है।

पिछले 15 दिन से जहां जिले की सर्व यूपी ग्रामीण बैंक की 85 शाखाएं कैश लेस हो गई थीं, वहीं अब पंजाब नेशनल बैंक की कई शाखाएं नो कैश हो गई हैं। ऐसे में लोगों की सुविधा के लिए संचालित एटीएम भी बिना कैश के बेकार साबित हो रहे हैं। शनिवार को बैंकों में अवकाश रहा, जिससे लोगों को पैसे के लिए परेशान होना पड़ा। कैश की तलाश में लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम पर भटकते रहे, लेकिन उन्हें रुपये नहीं मिल सके।
विज्ञापन


आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से पैसा निकालने पहुंचे सिविल लाइन निवासी मनोज कुमार का कहना था कि वे पैसे के लिए पांच-छह एटीएम से लौट चुके हैं और अब यहां भी नहीं मिला। पंजाब नेशनल बैंक के जेल रोड एटीएम से खाली हाथ लौटे रघुनंदन तिवारी ने बताया कि उन्हें बाजार से बीज लेना था, लेकिन एटीएम से पैसा नहीं मिल सका। शुभम का कहना था कि बाइक से सात एटीएम बूथ घूम चुके हैं। शहर में दो एटीएम पर काफी भीड़ रही, जबकि अन्य सभी एटीएम खाली रहे।

लीड बैंक मैनेजर एके पांडेय का कहना है कि अधिकतर एटीएम में पैसा भरकर उनको संचालित करने का काम ठेके पर अलग-अलग संस्थाएं कर रही हैं। इसकी जिम्मेदारी संस्थाओं की है कि वे ग्राहकों की सुविधा के लिए एटीएम में कैश भर कर लगातार संचालित करें। उधर, शहर में शनिवार को कुछ एटीएम ही चल सके। कम एटीएम के चलने से बूथों पर लोगों को लंबी लाइन लगी रही। शहर के एक्सिस बैंक, स्टेट बैंक व एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर ग्राहकों की लाइन लगी रही। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें