फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश की तरक्की के लिए पीएम ने लिया नोटबंदी का फैसला

Sat, 10 Dec 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला/गोंडा
विज्ञापन
कार्यक्रम का शुभारंभ करते केंद्रीय मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नोटबंदी का फैसला देश की तरक्की के लिए है। शुरुआती दौर में भले ही लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन इससे कालाधन एकत्र करने की प्रवृत्ति पर रोक लगेगी। यह बातें केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद्र गहलोत ने शनिवार को जिले के राजकीय पॉलीटेक्निक में आयोजित कौशल विकास मिशन के मंडल स्तरीय रोजगार मेले के समापन पर कहीं। इस दौरान उन्होंने 20 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे।
विज्ञापन


कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत राजकीय पॉलीटेक्निक परिसर में दो दिवसीय मंडल स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया था। केंद्रीय मंत्री थावरचंद गहलोत ने रोजगार मेले में कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण लेकर नौकरी की तलाश में आए युवाओं को संबोधित करते हुए उन्हें सपनों का भारत दिखाया।

उन्होंने कहा कि नोटबंदी का फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काफी सोच विचार कर लिया है। बड़े नोटों का चलन बंद होने के बाद कालाधन रखने वालों के होश उड़ गए है। कार्यक्रम के समापन पर केंद्रीय मंत्री ने साक्षात्कार के बाद चयनित किए गए 20 प्रशिक्षित युवाओं को नियुक्ति पत्र बांटे। इसके पहले रोजगार मेले में करीब 3500 प्रशिक्षित युवाओं ने अपना पंजीकरण कराया।
विज्ञापन


इस पंजीकरण के बाद विभिन्न कंपनियों के साक्षात्कार में करीब 12 सौ लोग सफल घोषित किए गए। इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष सत्यदेव सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पीयूष मिश्रा, महेश नारायण तिवारी, मेले की नोडल अफसर प्रशिक्षु आईएएस व एसडीएम सदर अर्चना वर्मा आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें