फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gonda News: गोंडा के आर्यन बने अवध विश्वविद्यालय के गोल्ड मेडलिस्ट

Fri, 20 Sep 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंडा। पंड़री कृपाल क्षेत्र के बिशुनपुर बैरिया स्थित अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय के बीएससी (बायो) वर्ग के छात्र आर्यन प्रताप सिंह ने शुक्रवार को अयोध्या के डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के 29वें दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल हासिल किया। आर्यन को यह पुरस्कार अवध विवि व संबद्ध कॉलेजों के विद्यार्थियों में सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए मिला है। आर्यन के परिजनों व शिक्षकों ने खुशी का इजहार किया है।
विज्ञापन

अयोध्या निवासी आर्यन प्रताप सिंह ने बीएससी (बायो) में 4200 में से 3859 अंक हासिल किए हैं। वह गोंडा के बिशुनपुर बैरिया स्थित डॉ. राममनोहर लोहिया विवि से सबंद्ध अवधराज सिंह स्मारक महाविद्यालय का छात्र रहा है। कॉलेज संस्थापक डॉ. नागेंद्र प्रताप सिंह और बबिता सिंह ने बताया कि सर्वाधिक अंक हासिल करने के लिए राज्यपाल व कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल ने आर्यन को यह सम्मान दिया है। इस दौरान उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय व कुलपति प्रो. प्रतिभा गोयल मौजूद रहीं। डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. माया सिंह, प्रो. अभय कुमार सिंह, प्रो. आरके पांडेय, डॉ. रेखा शर्मा, प्रो. जितेंद्र सिंह, प्रो. आरबीएस बघेल समेत अन्य लोगों ने आर्यन को शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें